Views: 226
0 0
आकांक्षी प्रखंड हरिहरगंज में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ,30 सितंबर तक चलाया जायेगा अभियान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आकांक्षी प्रखंड हरिहरगंज में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ,30 सितंबर तक चलाया जायेगा अभियान

पलामू:- नीति आयोग कार्यक्रम के तहत संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर शनिवार को हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,छत्तरपुर एसडीओ हीरा कुमार,भूमि सुधार उप समाहर्ता,जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार व बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस…

आकांक्षी प्रखंड हरिहरगंज में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ,30 सितंबर तक चलाया जायेगा अभियान
Read Time:1 Minute, 57 Second
आकांक्षी प्रखंड हरिहरगंज में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ,30 सितंबर तक चलाया जायेगा अभियान

पलामू:- नीति आयोग कार्यक्रम के तहत संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को लेकर शनिवार को हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय सभागार में संपूर्णता अभियान की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद,छत्तरपुर एसडीओ हीरा कुमार,भूमि सुधार उप समाहर्ता,जिला योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार व बीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारी ने आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के संबंध में विस्तार पूर्वक लोगों को जानकारी दी।इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री अहमद ने कहा कि आकांक्षी प्रखंड में छः प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के उद्देश्य के साथ यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो आगामी 30 सितंबर तक चलाया जायेगा।जिसमें स्वास्थ्य शिक्षा समृद्धि को चिन्हित किया गया है।कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल भी लगाये गये थे जहां लोगों का स्वास्थ्य जांच,खानपान,बीमा योजना,मिट्टी जांच,समेत कई प्रकार की जानकारी दी गयी।वहीं आईसीडीएस के स्टॉल पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गयी।मौके पर उपरोक्त के अतिरिक्त विभिन्न पदाधिकारी,पिरामिल के अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports