Views: 203
0 0
भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद महान चिंतक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया ।कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉ…

भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
Read Time:2 Minute, 41 Second
भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

लातेहार:- जिला मुख्यालय स्तिथ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद महान चिंतक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया ।कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अखंड भारत के पक्षधर थे।

उन्होंने संसद में अपने भाषण में धारा 370 को समाप्त करने की जोरदार वकालत की थी। अगस्त 1952 में जम्मू कश्मीर की विशाल रैली में उन्होंने कहा था कि मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस देश की पूर्ति के लिए अपना जीवन बलिदान कर दूंगा। 23 जून 1953 को रहस्यमय स्थिति में जेल में ही उनकी मृत्यु हो गई।

भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

उन्होंने कश्मीर को लेकर एक नारा दिया था नहीं चलेगा एक देश में दो विधान दो प्रधान और दो निशान अंतोदय उनका परम लक्ष्य था उनके आकस्मिक मृत्यु पर उनकी माता जोगमाया देवी ने कहा था कि मेरे पुत्र की मृत्यु भारत माता के पुत्र के मृत्यु के रूप में हुई। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे देश के महान विभूति को कोटि-कोटि नमन करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ,जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ,महामंत्री बंशी यादव ,प्रदेश कार्यसमिति युवा मोर्चा मुकेश पाण्डेय ,विधानसभा प्रभारी रामदेव सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पाण्डेय ,मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद ,प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा ,अनिल सिंह ,आनंद सिंह ,विष्णु गुप्ता ,सतेंद्र यादव इत्यादि समेत भजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports