Skip to content

एसीबी ने पंचायत सेवक को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

Views: 171
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second
एसीबी ने पंचायत सेवक को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार


लातेहार संवाददाता,
लातेहार :- जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के सेरेगड़ा पंचायत के पंचायत सेवक अर्जुन राम को एसीबी की टीम ने 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।ज्ञात हो कि बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत सेरेगड़ा पंचायत के बुकरू गांव में तारकेश्वर यादव के घर से लेकर जितेंद्र यादव के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण पंचायत स्तर से किया जा रहा था।

काम पूरा होने के बाद लाभुक समिति के द्वारा जब भुगतान की मांग की जाने लगी तो पंचायत सेवक लाभुक समिति से रिश्वत मांगने लगा। लाभुक समिति के अध्यक्ष ने कई बार पंचायत सेवक से गुहार लगाई, परंतु जब पंचायत सेवक बिना रिश्वत लिए काम करने को तैयार नहीं हुआ तो लाभुक ने इसकी शिकायत पलामू निगरानी विभाग से की।

पलामू निगरानी की टीम ने लाभुक समिति के अध्यक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की। छानबीन के बाद जब यह बात स्पष्ट हो गई कि पंचायत सेवक के द्वारा पैसे भुगतान के बदले रिश्वत मांगी जा रही है तो एसीबी ने तारकेश्वर यादव को 5 हजार रुपए देकर गुरुवार को पंचायत सेवक के पास भेजा।

पंचायत सेवक को लाभुक ने जब फोन किया तो पंचायत सेवक ने उसे प्रखंड कार्यालय परिसर में ही बुला लिया। लाभुक से जैसे ही पंचायत सेवक ने पैसे लिए, वैसे ही एसीबी वहां पहुंची और पंचायत सेवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

वहीँ लाभुक का आरोप है कि पंचायत सेवक के द्वारा पूर्व में भी इस योजना में भुगतान के बदले रिश्वत ली गई थी।

इस बार भी योजना के अंतिम भुगतान के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी।काम पूरा हुए कई दिन गुजर जाने के बाद भी पंचायत सेवक के द्वारा उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था।अंत में उन्होंने पंचायत सेवक के खिलाफ निगरानी टीम से शिकायत की।

Loading

एसीबी ने पंचायत सेवक को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’: मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना ‘अनन्या पांडे’ बुलाने पर पलक तिवारी ने बनाया मुंह: **जान्हवी कपूर का बॉस लेडी लुक, करीना कपूर बिना मेकअप के दिखीं नैचुरल ब्यूटी – देखें तस्वीरें **IPL 2025: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक ओपनिंग मुकाबला, KKR ने बनाए 155/6 झारखंड में बदला मौसम: तेज हवा, वज्रपात और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रांची बंद: सिरमटोली फ्लाईओवर पर रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन लातेहार में “e-KYC सप्ताह” का आयोजन, लाभुकों के लिए अनिवार्य e-KYC प्रक्रिया शुरू Virat Kohli: टी20 के बाद वनडे से भी संन्यास लेंगे विराट कोहली? पाकिस्तान अपनी नाकामी का दोष दूसरों पर मढ़ रहा:दुनिया जानती है आतंक का केंद्र कहां देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज,