संवाददाता,
लातेहार :- जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिकनी के केंदवाही पुल के समीप संदिग्ध अवस्था में पुल के नीचे गुरुवार को एक 37 वर्षीय व्यक्ति का अर्धनग्न अवस्था मे शव मिला ।ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और लातेहार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के तिलैयाटांड़ निवास वकील के रूप में हुआ है। जानकारी के मुताबिक मृतक शाम को सिकनी कोलियरी मे अपनी गाड़ी मे कोयला लोडिंग के कार्य से आया हुआ था।वहीं परिजनों का कहना है कि वकील को मारपीट कर हत्या कर पुल के नीचे फेंक दिया गया है । मृतक वकील के शरीर चोट के निशान मौजूद हैं।परिजनों ने प्रशासन से जांच कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की है।जबकि पुलिस मृतक के परिजन की शिकायत पर घटना की छानबीन मे जुट गयी है और सभी पहलुओं को बारीकी से जांच कर रही है।