झारखंडट्रेडिंगस्थानीय समाचार

मरे हुए चमगादड़ खा गए ग्रामीण:अब सता रही है महामारी की चिंता, स्वास्थ्य विभाग एक्शन में

Views: 220
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second
मरे हुए चमगादड़ खा गए ग्रामीण:अब सता रही है महामारी की चिंता, स्वास्थ्य विभाग एक्शन में

रांची। झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के बीच अलग-अलग जिलों में सैंकड़ों चमगादड़ झुलसकर मर गए हैं। चमगादड़ मरने की ज्यादा घटनाएं हजारीबाग, रांची और गढ़वा में हुई हैं, जहां तापमान 45 डिग्री के पार है। गढ़वा में तो तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है।गढ़वा के सुंडीपुर गांव में मरे हुए चमगादड़ खा लेने के बाद वाले 27 लोगों की जांच की गई है। सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम चमगादड़ खाने वाले लोगों को आइसोलेट करने पर भी विचार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल सदस्यों ने बताया कि गांव में शिविर लगाने के दौरान वहां कई चमगादड़ मृत मिले, जिन्हें दफना दिया गया।पशुपालन विभाग चमगादड़ों की मौत के कारणों की जांच के लिए नमूना एकत्रित कर जांच कराने की तैयारी में है। हजारीबाग के सरैया चट्टी पाठक टोला में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ अधिक गर्मी की वजह से झुलस कर मर गए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पीपल, बरगद इमली, सेमल, आम के पेड़ों पर वर्षों से चमगादड़ों का बसेरा है। कुछ लोग इनके मांस का सेवन भी करते हैं। कोरोना संक्रमण के बाद से लोग डर गए हैं, जिससे इनके शिकार में कमी आई है। पर्यावरणविद डा. मुरारी सह कहते हैं कि चमगादड़ों के पंख महीन झिल्ली से बने होते हैं। वह अधिक तापमान नहीं सह पाते हैं। गर्मी दूर करने के लिए ये पानी में गोता लगाते हैं, जिससे इनके शरीर का तापमान कम हो जाता है।जहां आसपास जलस्त्रोत नहीं हैं, ऐसे स्थानों पर चमगादड़ों की मौत हो रही है।

Loading

मरे हुए चमगादड़ खा गए ग्रामीण:अब सता रही है महामारी की चिंता, स्वास्थ्य विभाग एक्शन में

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button