Views: 375
0 0
मेक्सिको में स्टेज गिरने से मची भगदड़,9की मौत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

मेक्सिको में स्टेज गिरने से मची भगदड़,9की मौत

मेक्सिको , मेक्सिको के उत्तरी हिस्से में बीती रात भीषण हादसा हुआ। यहा एक चुनावी रैली के दौरान मंच ध्वस्त होने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान भगदड़ मच गई और 9 लोग इसमें अपनी जान गवां बैठे, जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिस समय यह…

मेक्सिको में स्टेज गिरने से मची भगदड़,9की मौत
Read Time:2 Minute, 33 Second

मेक्सिको में स्टेज गिरने से मची भगदड़,9की मौत

मेक्सिको , मेक्सिको के उत्तरी हिस्से में बीती रात भीषण हादसा हुआ। यहा एक चुनावी रैली के दौरान मंच ध्वस्त होने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के दौरान भगदड़ मच गई और 9 लोग इसमें अपनी जान गवां बैठे, जबकि 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जिस समय यह घटना हुई उस दौरान अचानक तूफान आया और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे पहले कि लोग तूफान से अपना बचाव कर पाते, स्टेज गिर गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान इधर-उधर भागते लोगों के पैरों नीचे कुचले जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
हादसा होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर ये घटना कैसे हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना के बाद राजनीतिक पार्टी ने अपनी रैलिया स्थगित कर दीं हैं।
हादसे के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। मेक्सिको के नुएवो लियोन राज्य के सैन पैड्रों गार्सिया में हादसा हुआ, जिसकी पुष्टि नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल गार्सिया ने भी की। वहीं राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ने भी चुनावी रैली में हादसा होने की पुष्टि की और ट्वीट करके मृतकों-घायलों के प्रति संवेदना जताई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मेक्सिको में 2 जून को नई सरकार चुनने के लिए चुनाव होना है। इसलिए देश में चुनावी माहौल बना हुआ है। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बीती रात सिटीजन मूवमेंट पार्टी की चुनावी रैली चल रही थी। पार्टी के प्रेसिडेंट पद के कैंडिडेट जॉर्ज अल्वारेज जनता को संबोधित कर रहे थे, जो हादसे होते ही अपनी जान बचाकर निकल गए।

Loading

मेक्सिको में स्टेज गिरने से मची भगदड़,9की मौत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports