
रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा. अरुण उरांव ने हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में बुधवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर आइएनडीआइए गठबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोड वर्ड के हिसाब से पैसे लिए जाते थे। रेट के हिसाब से फाइल, फोल्डर और बाॅस के नाम दिए गए थे। इसका उपयोग पैसे की उगाही के लिए हुआ।अरुण उरांव ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन ने कोड वर्ड के माध्यम से झारखंड को बेच दिया। राज्य के एक पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के करीबी के यहां से 37 करोड़ रुपए बरामद किए गए। लेकिन कांग्रेस इस पूरे मामले पर चुप है। कांग्रेस और जेएमएम के लिए कोड वर्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार करना नया नहीं है।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के घर से जो फाइल मिली थी, उसमें भी कोड वर्ड का जिक्र था।
Live: प्रदेश प्रवक्ता श्री अरूण उरांव जी की प्रेसवार्ता, मीडिया सेंटर रांची।https://t.co/yTQgWB7jR6
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) May 22, 2024
मंत्री के पीए ने भी मेंशन किया है कि किस काम के लिए किसे कितना कमीशन दिया गया। भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने और नोट बरामद होने के बाद भी आलमगीर आलम में शर्म और नैतिकता नहीं बची है। वे पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को इसका संज्ञान लेकर उन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
![]()
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,