जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मनातू व पांकी के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व कई बूथों का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मनातू व पांकी के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व कई बूथों का निरीक्षण किया
Views: 196
0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मनातू व पांकी के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व कई बूथों का निरीक्षण किया

चतरा:- चतरा में सभी स्थानों पर एएमएफ की सुविधाओं को हर हाल में बहाल रखने के निर्देश।उपायुक्त ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर मतदान हेतु किया प्रेरित।चतरा लोकसभा के लिए आगामी 20 मई को मतदान होना है।इसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को चतरा लोकसभा अंतर्गत पांकी विधानसभा के मनातू में बने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने परियोजना कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय व चक के इलाके में उत्क्रमित राजकीय +2 उच्च विद्यालय में बने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने ऊपरोक्त दोनों ही आईएसआर से अटैच्ड बूथों यथा बूथ नो:1,2,3,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16,17, समेत अन्य बूथों का भी जायज़ा लिया।इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रंजन ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय,जलेया में बने बूथों पर स्थानीय बीएलओ से एएसडी लिस्ट की जानकारी ली साथ ही वोटर इनफार्मेशन स्लीप के अवितरण सूची की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत वोटर इनफार्मेशन स्लीप को ससमय वितरण किये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर पेयजल की प्रयाप्त व्यवस्था व टेंट अनिवार्य रूप से लगाने पर बल दिया।

चक में बने अंतरराज्यीय चेक नाका व पुलिस पिकेट का भी लिया जायज़ा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मनातू व पांकी के इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम व कई बूथों का निरीक्षण किया

आईएसआर व बूथों का निरीक्षण के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन ने चक में बने अंतरराज्यीय चेक नाका व पुलिस पिकेट का भी जायज़ा लिया। इस दौरान पिकेट के कुछ जवानों ने उपायुक्त से पंखा लगवाने हेतु अनुरोध किया इस पर उपायुक्त ने मनातू सीओ को अविलंब पंखा लगवाने के निर्देश दिये।उन्होंने मनातू सीओ से रिजर्व ईवीएम मशीन को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गई इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम से विभिन्न मतदान केंद्रों की दूरी एवं सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।मनातू के पश्चात जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पांकी के ताल उच्च विद्यालय में बने इंटरमीडिएट स्ट्रांग रूम का भी जायज़ा लिया।मनातू व पांकी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें आगामी चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित किया।मौके पर उप विकास आयुक्त रवि आनंद,संबंधित बीडीओ-सीओ, सेक्टर पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment