संवाददाता
लातेहारः- जिले में एमआरपी से अधिक शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें लातेहार के उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी ने कही। साथी ही उन्होंने कहा है कि आसन्न लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष स्वतंत्र एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लातेहार जिले के सभी खुदरा उत्पाद दुकानों में शराब की बिक्री यदि एमआरपी मूल्य से अधिक पर की जाती है तो आम नागरिक उत्पाद संबंधी किसी शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 7903500768 और 8434619609 पर सूचना दे सकते हैं।उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि जिले में 23 लाइसेंसी शराब की खुदरा दुकानें हैं।इन सभी दुकानों में प्राइस लिस्ट लगी है।आगे कहा कि उत्पाद विभाग के द्वारा क्षेत्र में अवैध व देशी शराब का निर्माण व बिक्री करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।लगातार ऐसे ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।इसके अलावा नेशनल हाइवे व अन्य सड़कों के किनारे बने ढाबा और होटलों में भी अवैध शराब बिक्री की रोकथाम के लिए लगातार छापामारी जारी है।आसन्न लोकसभा चुनाव में अवैध शराब की बिक्री या चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी विभाग की कड़ी नजर है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,