ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहार

लातेहार में JSSC परीक्षा को लेकर ज्वाइंट ब्रीफिंग,16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Views: 36
0 0
Read Time:3 Minute, 15 Second

लातेहार संवाददाता।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभागार में ज्वाइंट ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से की।

ब्रीफिंग में परीक्षा से जुड़े सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करें।

लातेहार में JSSC परीक्षा को लेकर ज्वाइंट ब्रीफिंग,16 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, केंद्रों के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के कदाचार या संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बैठक में अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, प्रतिबंधित सामग्री पर रोक, वीक्षण व्यवस्था और संचार व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिले में यह परीक्षा 19 जुलाई 2026 (रविवार) को 16 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:00 से 1:30 बजे तक और तीसरी पाली 3:00 से 5:30 बजे तक निर्धारित है।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा। प्रशासन ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button