स्थानीय समाचार

7 मई को अपराह्न 6 बजे से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन में भाग लेने की अपील

Views: 192
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second
7 मई को अपराह्न 6 बजे से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन में भाग लेने की अपील

पलामू:- पलामू में लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकाधिक मतदान कराने के उद्देश्य से पूरे देश में विभिन्न तरीकों,चरणों,स्थानों आदि में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार के स्तर से पूरे राज्य में आगामी मंगलवार को अपराह्न 6 बजे से 8 बजे तक #MainBhiElectionAmbassador सोशल मीडिया कैम्पेन चलाने के निर्देश प्राप्त है।ऐसे में इस कार्य को सफल बनाने में आप सभी मीडिया के प्रतिनिधियों का सहयोग अपेक्षित है।उक्त बातें स्वीप के नोडल पदाधिकारी सह मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने जिले के विभिन्न मीडिया के प्रतिनिधियों व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से आयोजित बैठक में कही।उन्होंने पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे अपने स्तर से इस सोशल मीडिया कैंपेन को समाज के हर तबके तक पहुंचने में सहयोग करें ताकि इस अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारियों से कहा कि इस कार्य हेतु मल्टिपल स्टेकहोल्डर,इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब,बूथ अवेरनेस ग्रुप को एक्टिव करने की बात कही।उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत संचालित प्रज्ञा केंद्रों,जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों,कृषि मित्रों,जिले के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स सहित अन्य लोगों को इस कार्य से जोड़ने की बात कही।उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में रह रहे लोगों को इस अभियान से जोड़ें ताकि उन्हें 13 मई को मतदान हेतु प्रेरित किया जा सके।उन्होंने कहा कि इस अभियान के बारे में विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी साझा करें ताकि अधिकाधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके।उन्होंने ऑनलाइन जुड़े सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कहा कि आप सब भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।उन्होंने कहा 7 मई को होने वाले सोशल मीडिया कैम्पेन में आप कुछ भी यूनिक कंटेंट या मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों के डिजिटल कंटेंट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर #MainBhiElectionAmbassador हैशटैग के साथ अपलोड करें।इस गूगल मीट में उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button