Views: 327
0 0
एसवीएम लातेहार ने किया शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

एसवीएम लातेहार ने किया शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन

संवाददातालातेहार :- जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा अरुण से प्रथम तक के भैया बहनों के माताओं की एक दिवसीय गोष्टी सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता सह अभिभाविका ऋतु रानी थी। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्या नीलम अम्बस्टा के द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती…

एसवीएम लातेहार ने किया शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन
Read Time:4 Minute, 6 Second
एसवीएम लातेहार ने किया शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन

संवाददाता
लातेहार :- जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा अरुण से प्रथम तक के भैया बहनों के माताओं की एक दिवसीय गोष्टी सह कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता सह अभिभाविका ऋतु रानी थी। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्या नीलम अम्बस्टा के द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। गोष्ठी की शुरुआत मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया।इस अवसर पर प्रांत सह शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी ने शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं बगीचा , क्रीड़ा, तरणताल ,चिड़ियाघर, चित्र पुस्तकालय, वस्तु संग्रहालय, विज्ञान प्रयोगशाला, घर ,रंगमंच कार्यशाला , कलाशाला और प्रदर्शनी के बारे में चर्चा की। वही उदय की कक्षाचार्या नीलम अम्बस्टा ने बताया कि भैया बहनों के सर्वांगीण विकास में आचार्य दीदी जी के साथ अभिभावकों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। इस दौरान सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की घर की गतिविधियों से विद्यालय के कक्षाचार्य , विषयाचार्य व प्रधानाचार्य को अवगत कराया और लिखित कार्य की कॉपी भी देखी गई। विद्यालय की आचार्या अनुजा कुमारी ने बताया कि अभिभावक अपने बच्चों के प्रोजेक्ट वर्क में मदद कर गृह कार्य को आसान बना सकते हैं साथ ही जलपान में बाहर का नाश्ता ना देना, प्लास्टिक के टिफिन में गर्म खाना ना देना, सभी विषयों के दो कॉपी भेजना, बच्चों का बैग बस्ता भारी न हो इसका ध्यान रखना आदि विषयों पर ध्यान आकर्षित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ऋतु रानी ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके खान-पान, स्वास्थ्य एवं खेलकूद पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही साथ बच्चों के साथ समय बिताने को भी कहा जिससे उनमें अभिभावकों के प्रति एक मित्रता पूर्ण व्यवहार हो सके। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि विद्या भारती विद्यालय के अंतर्गत पूरे भारतवर्ष में 25000 सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय का संचालन होता है विद्यालयों में कराए जाने वाले संपूर्ण कार्य शोध पर आधारित होता है यहां सभी आचार्य दीदी जी प्रशिक्षित एवं निपुण होते हैं। इस वर्ष दशम बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में राज्य स्तर पर हमारे विद्यालय के चार (4)एवं जिला स्तर पर (13) तेरह भैया बहनों ने अपना स्थान प्राप्त किया है। यहां आचार्य दीदी जी सभी भैया बहनों को पुत्रवत स्नेह प्रदान करते हुए पढ़ाने का कार्य करते हैं। वहीँ कार्यशाला में अभिभावकों के बीच विभिन खेल प्रतियोगिता कराई गई। इस कार्यक्रम में मंच संचालन शिल्पा कुमारी के द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य दीदी जी का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

एसवीएम लातेहार ने किया शिशु वाटिका अभिभावक गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports