चुनाव 2024झारखंडराजनीतिस्थानीय समाचार

माकपा ने राजमहल सीट पर उतारा उम्मीदवार,I.N.D.I.A को फिर झटका

Views: 280
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

माकपा ने राजमहल सीट पर उतारा उम्मीदवार,I.N.D.I.A को फिर झटका

रांची।  I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग से असंतुष्ट भाकपा की तरह माकपा ने भी अब अपना प्रत्याशी उतार दिया है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में केवल राजमहल सीट पर माकपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। माकपा के गोपेन सोरेन नौ मई को नामांकन दाखिल करेंगे।राजमहल सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विजय हांसदा को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने राजमहल सीट पर ताला मरांडी को अपना प्रत्याशी बनाया है। इससे पूर्व, भाकपा ने आईएनडीआईए में जगह नहीं मिलने पर राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रखी है।इनमें लोहरदगा, पलामू, चतरा, दुमका, कोडरमा, हजारीबाग, गोड्डा व रांची शामिल हैं। चार सीटों पर भाकपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। शेष सीटों पर जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी।प्रकाश विप्लव माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने एक बयान जारी कर कहा कि झारखंड में आईएनडीआईए में शामिल दलों के बीच सीट शेयरिंग आंशिक रूप से ही हुआ है। सत्तारूढ़ पार्टियों ने माकपा से कोई चर्चा भी नहीं की। वामदलों के प्रति उदासीनता महागठबंधन नेतृत्व की कमजोरी है। यही वजह है कि पार्टी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि राजमहल लोकसभा सीट पर माकपा के चुनाव अभियान की तैयारी बहुत पहले से चल रही थी।वहीं, प्रकाश विप्लव के अनुसार, इस इलाके में पार्टी का अपना जनाधार भी है और पिछले दो वर्षों से यहां ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी लगातार अभियान भी चला रही है। 13 संसदीय सीटों पर भाजपा को हराने वाले प्रत्याशियों को माकपा समर्थन देगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

Loading

माकपा ने राजमहल सीट पर उतारा उम्मीदवार,I.N.D.I.A को फिर झटका

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button