श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन झंझट टाइम्स अख़बार व वत्स सेवा समिति के द्वारा महा प्रसाद का आयोजन

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन झंझट टाइम्स अख़बार व वत्स सेवा समिति के द्वारा महा प्रसाद का आयोजन
Views: 280
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second
श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन झंझट टाइम्स अख़बार व वत्स सेवा समिति के द्वारा महा प्रसाद का आयोजन

दुमका

दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत लखनपुर पंचायत के लखनपुर गांव में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में झंझट टाइम्स अख़बार व वत्स सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से गाँव मे आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।एक और जहां वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल कुमार सिंह जिन्हें रक्त वीर के नाम से भी जाना जाता है, जरूरतमंदों के बीच सदैव रक्तदान कि व्यवस्था कर मानवता का परिचय देते हैं।रक्त की अल्पता से जूझ रहे मरीज को सर्वप्रथम अगर किसी की याद आती है तो वह वत्स सेवा समिति के अध्यक्ष चंचल कुमार सिंह की। तो वहीं दूसरी ओर झंझट टाइम्स अखबार सदैव सामाजिक कार्य के लिये जाने जाते हैं।

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन झंझट टाइम्स अख़बार व वत्स सेवा समिति के द्वारा महा प्रसाद का आयोजन

एक वर्ष पूर्व 2023 मे लखनपुर गाँव मे ही राधा किशोरी जी के मुखारवृंद से सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का मौका समस्त ग्रामवासी को मिला था, जिसमे उस वक़्त भी झंझट टाइम्स अख़बार के माध्यम से कथा के प्रत्येक दिन शीतल पेयजल कि व्यवस्था तो कराई ही गई थी, इसके अलावे कथा के आखिरी दिन भारती अस्पताल के एमडी व पूर्व नगर पार्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित व झंझट टाइम्स अख़बार के संयुक्त प्रयास द्वारा मुफ्त हेल्थ चेकअप की व्यवस्था कराई गई थी।मुफ्त जाँच शिविर मे सकड़ों लोगों ने इसका लाभ लिया था।इस वर्ष भी लखनपुर गाँव मे आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन राधा किशोरी के द्वारा ही कराया गया। लखनपुर गाँव व अन्य गाँव से हजारों के तादाद मे भक्तों ने कथा बाल व्यास राधा किशोरी के मुखारवृंद से कथा का श्रवण कर भगवान की लीलाओं को जाना। वहीं दूसरी ओर कथा के आखिरी दिन मे झंझट टाइम्स अख़बार के द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया, जहां सभी भक्तों ने झंझट टाइम्स अख़बार की खूब प्रशंसा की। कई भक्तों ने बताया कि झंझट टाइम्स सदैव जरूरत मंदो को न्याय दिलाने व खबरों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करती है, वो काफी सराहनीय है।झंझट टाइम्स अख़बार के द्वारा समय समय पर वृक्षारोपण, रक्त दान,शीतल पेयजल व अन्य सामाजिक कार्य सम्पन्न कराये जाते हैं।

Loading

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन झंझट टाइम्स अख़बार व वत्स सेवा समिति के द्वारा महा प्रसाद का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment