स्थानीय समाचारक्राइमझारखंड
मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर गर्भवती महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़,चार गिरफ्तार


गिरिडीह:- पुलिस ने चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया हैं।जो की गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ दिलाने,बैंक अधिकारी बनकर और मित्रा एप से ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी करता था। वहीं पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से आठ मोबाइल, 11 सिमकार्ड व एक बाइक भी जब्त की गयी है।गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने ये जानकारी दी। गिरफ्तार अपराधी झारखण्ड-बिहार के विभिन्न जिलों के हैं।गिरिडीह के एसपी ने पत्रकारों को जानकारी दी कि प्रतिबिंब एप के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ साइबर अपराधी फर्जी सिमकार्ड का प्रयोग कर लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं।इसी सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान ने बेंगाबाद और बिरनी थाना थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापामारी अभियान चलाया और अभियुक्तों को दबोचा गया.
![]()




