Views: 235
0 0
उज्जैन :भस्म आरती के दौरान लगी आग;छह लोग गंभीर से घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

उज्जैन :भस्म आरती के दौरान लगी आग;छह लोग गंभीर से घायल

उज्जैन:-ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई। इससे पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घटना से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से छह लोगों को इंदौर रैफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की…

उज्जैन :भस्म आरती के दौरान लगी आग;छह लोग गंभीर से घायल
Read Time:1 Minute, 59 Second
उज्जैन :भस्म आरती के दौरान लगी आग;छह लोग गंभीर से घायल

उज्जैन:-ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान आग भभक गई। इससे पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलस गए। घटना से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से छह लोगों को इंदौर रैफर किया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है।सोमवार तड़के भस्म आरती हो रही थी। होली के कारण श्रृंगार के बाद गर्भगृह और उसके ठीक बाहर गुलाल उड़ाया जा रहा था। इस दौरान आग भभकी। इससे आग और तेजी से फैली। आग पर काबू पाया गया। घटना में सत्यनारायण, चिंतामन, रमेश, अंश, शुभम, विकास, महेश, मनोज, संजय, आनंद, सोनू और राजकुमार नाम के पुजारी और सेवक झुलसे हैं।डॉक्टर के देरी से पहुंचने पर पुजारी नाराज
घटना के बाद सभी झुलसे लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि डाक्टर मौके पर नहीं थे। डॉक्टरों के देरी से आने पर पुजारी नाराज हुए। ताबड़तोड़ अधिकारियों को फोन किया गया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी झुलसे लोगों का बेहतर उपचार किया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी। इधर मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया। सीएम घायलों से मिलले पहले इंदौर और फिर उज्जैन आएंगे।

Loading

उज्जैन :भस्म आरती के दौरान लगी आग;छह लोग गंभीर से घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports