साकची में आम आदमी पार्टी ने निकाला विरोध मार्च


जमशेदपुर :- आम आदमी पार्टी प्रमुख एवं नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार करने के बाद नई दिल्ली समेत पूरे देश में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी की ओर से केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। साथ ही आक्रोश जुलूस निकाला गया जो उपायुक्त कार्यालय तक गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टारगेट करते हुए पार्टी नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनिति से प्रेरित तथा असंवैधानिक बताया।

आप पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि स्वच्छ लोकतंत्र में ऐसी कार्रवाई आजतक नहीं हुई। लोकतांत्रिक तरीके से तीन बार चुनकर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सरकारी एजेंसियों की मदद से न सिर्फ परेशान किया जा रहा है बल्कि संविधान की धज्जियां भी उड़ाई जा रही है। पूरा देश इस घिनौने कृत्य को देख रहा है। जनता हर ज़ुल्म और अत्याचार का हिसाब लेगी। इस दौरान आप पार्टी के प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार , प्रदेश संयुक्त सचिव रईस अफ़रीदी ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए भाजपा एवं इडी पर हमला बोला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संतोष भगत, महानगर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, महानगर उपाध्यक्ष संजय सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष के देशमुख, वरिष्ठ नेता विनोद सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव चरणजीत सिंह, विधानसभा सचिव मणि यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष कुमार, राजकुमार, वरिष्ठ नेता हकीमुद्दीन, वरिष्ठ नेता जमशेदजी, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र तुषार , महानगर महिला अध्यक्ष अंजना सिंह, महानगर महिला उपाध्यक्ष ममता द्विवेदी, महानगर महिला उपाध्यक्ष पूनम देवी, रीता दे, आशा, अमरजीत सिंह, संजीव कुमार, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()




