Views: 385
0 0
सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,मुख्य अतिथि रहें सिविल सर्जन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,मुख्य अतिथि रहें सिविल सर्जन

लातेहार:- सदर अस्पताल के प्रांगण में बुधवार को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह ,दंत चिकित्सक डॉ अंशुमान सागर मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंह एवं दांतों में होने वाली बीमारियों के बारे चर्चा की गई।सिविल सर्जन डॉक्टर…

सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,मुख्य अतिथि रहें सिविल सर्जन
Read Time:2 Minute, 52 Second
सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,मुख्य अतिथि रहें सिविल सर्जन

लातेहार:- सदर अस्पताल के प्रांगण में बुधवार को वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह ,दंत चिकित्सक डॉ अंशुमान सागर मुख्य रूप से उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंह एवं दांतों में होने वाली बीमारियों के बारे चर्चा की गई।सिविल सर्जन डॉक्टर अवधेश सिंह एवं दांत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमान सागर ने बताया कि आजकल मुंह में बहुत सारी आम बीमारियां उत्पन्न हो गई हैं।जैसे दांतों का सड़ना, पायरिया हो जाना,मसूड़े में सूजन हो जाना, मुंह में छाले पड़ जाना शामिल है। जो महीना महीना तक ठीक ना हो एवं पान गुटका खैनी सिगरेट पीने से मुंह में कई प्रकार की बीमारियां जैसे कैंसर के लक्षण का पाया जाना एवं इसके लक्षण एवं उपाय के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई।

सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,मुख्य अतिथि रहें सिविल सर्जन

उन्होंने बताया कि अगर सुबह और शाम दोनों टाइम अच्छे से ब्रश किया जाए तो मुंह में उत्पन्न होने वाली कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। खासतौर से बच्चों को मीठी चॉकलेट चिपचिपा पदार्थ फास्ट फूड जैसे अन्य पैकेट फूड के खाने से बचने के बारे में बताया गया। खाना खाने के बाद अच्छे से खुला करना, विटामिन कैल्शियम रेशेदार फल सब्जियों का अपने भोजन में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना,तंबाकू पदार्थ जैसे खैनी, गुटका, शराब, सिगरेट का सेवन बिलकुल नहीं करने की सलाह दी गई। साथ में यह भी बताया गया कि दंत चिकित्सक से नियमित रूप से 6 महीने या 1 साल में अपने दातों के रेगुलर चेकअप कराते रहने से समस्या का समाधान जल्द एवं सरलता से हो जाता है।मौके पर नोडल पदाधिकारी, डाक्टर शोभना टोप्पो,डी आर सी एच ओ, डाक्टर अनिल कुमार,डाक्टर चंद्र मनी बखला,डीपीएम गौरव कुमार,डीडीएम अखलेश्वर सिंह, वेद प्रकाश ,परवेज अख्तर, नागेन्द्र कुमार, आस्था गुप्ता इत्यादि मौजूद थे।

Loading

सदर अस्पताल के प्रांगण में वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे मनाया गया,मुख्य अतिथि रहें सिविल सर्जन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports