ट्रेडिंगनई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाला : कोर्ट ने पूछा-पेशी में क्या दिक्कत, केजरीवाल ने बताया गिरफ्तारी का डर; ईडी से मांगा जवाब

Views: 270
0 0
Read Time:4 Minute, 28 Second
दिल्ली शराब घोटाला : कोर्ट ने पूछा-पेशी में क्या दिक्कत, केजरीवाल ने बताया गिरफ्तारी का डर; ईडी से मांगा जवाब


नई दिल्ली ,20 मार्च (आरएनएस)। कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी 9 समन के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें कोई फौरी राहत दिए बिना सुनवाई को एक महीने के लिए टाल दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि गुरुवार को केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश होंगे या नहीं। ईडी ने उन्हें नौवां समन भेजते हुए 21 मार्च को हाजिर होने को कहा है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की याचिका पर जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस मनोज जैन की बेंच के सामने सुनवाई हुई। बेंच ने केजरीवाल से पूछा कि उन्हें 9 समन जारी किए गए हैं। वह अब तक पेश क्यों नहीं हुए? पेशी में क्या दिक्कत है? अरविंद केजरीवाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल एजेंसी के सामने पेशी के लिए तैयार हैं बशर्ते गिरफ्तार नहीं किए जाने का भरोसा दिया जाए। कोर्ट ने इस मामले में अब ईडी से जवाब मांगते हुए मामले की सुनवाई 22 अप्रैल तक टाल दी है।

स्टार्टअप महाकुंभ में मोदी बोले: भारत की स्टार्टअप क्रांति का नेतृत्व देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे


नई दिल्ली,(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम में स्टार्टअप महाकुंभ में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश ने स्टार्ट अप इंडिया अभियान के तहत इनोवेटिव आइडिया को एक प्लेटफॉर्म दिया, उन्हें फंडिंग के सोर्स से कनेक्ट किया… इससे आज पूरा देश गर्व से कह सकता है कि हमारा स्टार्ट अप इकोसिस्टम सिर्फ बड़े मेट्रो शहर तक सीमित नहीं है। भारत की स्टार्ट अप क्रांति का नेतृत्व देश के छोटे शहरों के युवा कर रहे हैं।
स्टार्टअप महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हर क्षेत्र में नौजवान आइडिया लेकर आते हैं। कम से कम रिक्वायरमेंट के साथ वे काम करते हैं और इसी ने इसकी ताकत बढ़ाई है,और यही सपने हैं, यही शक्ति है,इसलिए लोग कहते हैं, मैं इसे नष्ट करूंगा। मोदी ने कहा, हर क्षेत्र में नौजवान आइडिया लेकर आते हैं… कम से कम रिक्वायरमेंट के साथ वे काम करते हैं और इसी ने इसकी ताकत बढ़ाई है… और यही सपने हैं, यही शक्ति है… इसलिए लोग कहते हैं, मैं इसे नष्ट करूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, … 2047 के विकसित भारत के रोडमैप पर काम कर रहा है, ऐसे समय में स्टार्ट अप महाकुंभ का कई महत्व है। बीते दशकों में भारत ने ढ्ढञ्ज और सोफ्टवेयर सेक्टर में अपनी छाप छोड़ी है। अब हम भारत में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, स्टार्टअप महाकुंभ भारत के अभिनव प्रतिभा, कैन डू स्पिरिट और प्रभाव करने की प्रबल इच्छा शक्ति का एक प्रतीक है। 21वीं सदी स्टार्टअप की सदी है और स्टार्टअप इसे भारत की सदी बनाएगा, ये मेरा पक्का विश्वास है।

Loading

दिल्ली शराब घोटाला : कोर्ट ने पूछा-पेशी में क्या दिक्कत, केजरीवाल ने बताया गिरफ्तारी का डर; ईडी से मांगा जवाब

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button