ट्रेडिंग

खेलों इंडिया सीनियर वूमेंस खो- खो लीग के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का हुआ चयन

खेलों इंडिया सीनियर वूमेंस खो- खो लीग के लिए मुंगेर के खिलाड़ियों का हुआ चयन
  • इस सिलेक्शन ट्रायल में चयनित महिला खिलाड़ी भाग छपरा में आयोजित स्टेट टीम के चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे

वहां पर चयनित खिलाड़ी मेरठ में आयोजित सीनियर खेलों इंडिया वूमेंस लीग में भाग लेंगे

मेरठ में आयोजित होने वाले सीनियर वूमेंस खेलों इंडिया खो- खो लीग-2024-25 में भाग लेने वाली बिहार स्टेट सीनियर वूमेंस खो-खो टीम के सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए मुंगेर जिला के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल मुंगेर जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री सह जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर स्पोर्ट्स प्रमोटर अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह के नेतृत्व मे आज इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में आयोजित किया गया ।

इस सिलेक्शन ट्रायल में मुंगेर जिले के प्राइवेट एवं सरकारी स्कूल व कॉलेज के दर्जनों महिला खिलाड़ियों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिला खो- खो खिलाड़ियों ने इस चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सभी खिलाड़ियों की स्किल्स एवं फिटनेस चेकअप टेस्ट किया गया। चयनित खिलाड़ी को 24 जून को छपरा जिला में आयोजित होने वाली खेलों इंडिया में भाग लेने वाली बिहार स्टेट सीनियर वूमेंस खो- खो टीम के सिलेक्शन ट्रायल में मुंगेर जिला खो- खो संघ की ओर से भाग लेने का मौका मिलेगा। मुंगेर जिला खो- खो जो भी खिलाड़ी भारतीय पारंपरिक खो- खो खेल से जुड़ना चाहते हैं, खो- खो खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं, वो 9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button