झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

नहीं रहे प्रभाकर मिश्रा, देवनद में हुआ अंतिम संस्कार,पुत्र अनिकेत ने दी मुखाग्नि

Views: 267
0 0
Read Time:3 Minute, 54 Second
नहीं रहे प्रभाकर मिश्रा, देवनद में हुआ अंतिम संस्कार,पुत्र अनिकेत ने दी मुखाग्नि

चंदवा:- चंदवा के हर दिल अजीज प्रभाकर मिश्रा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात उनका निधन हो गया । देवनद में उनका अंतिम संस्कार किया गया । उनके पुत्र अनिकेत कुमार के द्वारा मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार कराया गया। उस वक्त भारी संख्या में उनके सगे संबंधी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बीमारी के दौरान भी किया संघर्ष: कैंसर जैसी जटिल बीमारी के दौरान बीमारी से लड़ने का जज्बा उन में देखा गया था। उसे दौरान भी उन्होंने कहा था कि वह बीमारी से जंग जीत लेंगे इस दौरान वे अपने सारे कामों को निपटाते रहे।

धार्मिक कार्यों में लेते थे बढ़ चढ़ के हिस्सा: शुरुआत के समय से ही प्रभाकर मिश्रा धार्मिक कार्यों में जोर-जोर से हिस्सा लेते थे। चाहे वह छठ पूजा का मंच संचालन या फिर दुर्गा पूजा की विधि व्यवस्था इसके अलावे भी धार्मिक कार्यों के आयोजन में खींचे चले जाते थे।

शोक में डूबा चंदवा: प्रभाकर मिश्रा के निधन की खबर से चंदवा शहर को शोक में डूबा देखा गया है। कई सामाजिक गैर सामाजिक संस्था समेत शिक्षक वर्ग, पदाधिकारी वर्ग में सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त किया है।घूमने का रहा शोक: प्रभाकर मिश्र को पहाड़ी क्षेत्रों में युवा अवस्था से ही घूमने का विशेष शौक रहा। वे अपने मित्र भाई बंधुओं के साथ कई बार देश के कई पहाड़ी इलाकों में घूमने को जाया करते थे।

नहीं रहे प्रभाकर मिश्रा, देवनद में हुआ अंतिम संस्कार,पुत्र अनिकेत ने दी मुखाग्नि

चंदवा : गत 53 वर्षों से सामाजिक कार्य करने वाली संस्था विवेकानंद किशोर संस्थान चंदवा की ओर से एंबीशन कंप्यूटर सेंटर परिसर में शोक सभा आयोजित की गई। शोक सभा में मौजूद लोगों ने समाजसेवी व पत्रकार प्रभाकर मिश्रा के आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अपने द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए प्रभाकर को चंदवा के लोग हमेशा याद रखेंगे। शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालों में प्रेमशंकर भगत, जगन्नाथ उपाध्याय, अशोक सिंह जाडेजा, सत्येंद्र प्रसाद साहू, भगवान दास गुप्ता, राजेश चंद्र पांडेय, नरेश प्रसाद गुप्ता, नवल किशोर लाल, रामवृक्ष चौधरी, विजय दत्ता, रमेश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, कृष्ण चंद्र पांडेय, डॉ अनिल, राजू सिंह, मनोज सिंह, जयेश वरु, प्रमोद दुबे, रविंद्र प्रसाद, गणेश पासवान, पप्पू सिंह, मोहिनीश कुमार, दीपक कुमार, मिंकू शर्मा, संजय साहू, विष्णु कुमार, संजीव कुमार, नीतीश तिवारी, राहुल कुमार, विकास कुमार समेत कई लोगों का नाम शामिल है।

Loading

नहीं रहे प्रभाकर मिश्रा, देवनद में हुआ अंतिम संस्कार,पुत्र अनिकेत ने दी मुखाग्नि

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button