झारखण्ड आन्दोलनकारी चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य भूनेश्वर महतो ने पलामू प्रमंडल के आंदोलनकारियों को किया सम्बोधित।


पलामू:- परिषदन भवन मेदनीनगर में गुरुवार को झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा की सभा की गयी। सभा की अध्यक्षता बिकेश शुक्ला व संचालन बिरेन्दर ठाकुर ने किया। पुरे प्रमंडल से हजारों आन्दोलनकारी महिला पुरूष शामिल हुए। कार्यक्रम को क्रांतिकारी आन्दोलनकारी चन्द्रधन महतो रबिन्द्र प्रसाद बालकिशुन उराव मुरलीधर चौरसिया अनिल मनोहर नारायण चन्द्रवंशी शंकर चौधरी बिक्टर केरकेट्टा प्रदीप सिन्हा तुलसी शुक्ला नन्दलाल मेहता बलराम उरांव बिश्व नाथ प्रसाद गुप्ता अली हुसेन दाउद केरकेट्टा रेहाना बीबी बिलंगना किन्डो बसंती कुवर महाबिर उरांव समेत कई लोग सम्बोधित किये।
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के महासचिव सह संस्थापक पलुस्कर महतो ने कहा कि हम लडाई मे कुर्बानी दिए व लडकर राज्य का निर्माण कराया मगर सपना आज भी पुरा नही हुआ है। जल जगंल जमीन पर आज भी झारखण्डी जनता का अधिकार नहीं है।आन्दोलनकारियो का चिन्हित तेजी से हो रहा है।श्री भुवनेश्वर मेहता आयोग के केन्द्रीय सदस्य ने कहा कि 15 लाख करोड़ रुपये केन्द्र सरकार पर रोयाल्टी का पैसा बाक़ी है। आन्दोलनकारी केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी आजसू पार्टी सतीश कुमार ने कहा कि समता जजमेंट अगर लागू हो जाता है तो आन्दोलनकारी को अन्य राज्यों से ज्यादा मान सम्मान मिलेगा।सतीश कुमार ने सभा को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समाप्ती की घोषणा किए।सतीश कुमार
![]()




