दुमकाट्रेडिंगस्थानीय समाचार

अगरबत्ती निर्माण और डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं बनेंगे आत्मनिर्भर,

अगरबत्ती निर्माण और डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं बनेंगे आत्मनिर्भर,


66 प्रशिक्षणर्थियों को मिला प्रमाण पत्र।

दुमका:- इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा, दुमका के तत्वाधान में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए 10 दिवसीय अगरबत्ती निर्माण एवं डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित कर 66 प्रशिक्षणर्थियों को प्रमाण पत्र आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी एवं संकाय सदस्य के द्वारा दिया गया। आरसेटी के निदेशक ने सभी महिलाओं को उज्जवल भविष्य एवं सफल उद्यमी बनने के लिए अपनी तरफ से ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत और लगन के साथ अगरबत्ती निर्माण कर रोजगार करने एवं डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट सीख कर जीवन में आगे बढ़ने की बात को कहा।

अगरबत्ती निर्माण और डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण महिलाएं बनेंगे आत्मनिर्भर,

साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है अपने क्षेत्र में काम करके अपने आप को आगे बढ़ाना साथ ही साथ दूसरों के लिए भी रोजगार सृजन करना। साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को कहा कि रोजगार शुरू करने के लिए जरुरतमंदो को मदद की जाएगी। बैंकों के माध्यम से उन्हें ऋण दिलवाने का प्रयास किया जायेगा ताकि वे अपना खुद का स्वरोजगार कर सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मलित सभी 66 प्रशिक्षुओं को बिहेवियर गेम, जोखिम लेने की क्षमता, उधमशीलता की दक्षताएं, स्वप्रेरणा, वितीय साक्षरता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अंत में आरसेटी के कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में संस्थान द्वारा महिला सिलाई कटाई,सेल फोन रिपेयरिंग, पॉली हाउस और शेड नेट फार्मिंग, कृषि उद्यमी, वाणिज्यिक फूलों की खेती, दो पहिया मरम्मती आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जामा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इस मौक़े पर आरसेटी के संकाय उत्पल कुमार लाहा,अमरदीप कुमार,कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार, मनोज कुमार सिंह, परिमल सिंह एवं संजय सोरेन उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button