झारखंडस्थानीय समाचार
हेमंत सोरेन के क्रिमिनल रिट पिटिशन पर हाईकोर्ट में थोड़ी देर में होगी सुनवाई


▪️ हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में ईडी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है
राँची :-हेमंत सोरेन की ओर से बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट पिटिशन दायर कर ईडी की पूरी कार्रवाई को चुनौती दी गई है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए गुरुवार दिन साढ़े दस बजे का समय निर्धारित किया है। हेमंत सोरेन ने अपनी याचिका में ईडी की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। झारखंड हाईकोर्ट में ED द्वारा इस तरह से कार्रवाई को लेकर याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गई है। ये मामला कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में सूचीबद्ध हुआ है।
![]()




