झारखंडपाकुड़स्थानीय समाचार
मातृत्व वंदना योजना को लेकर दिया गया प्रशिक्षण


महेशपुर/पाकुड़:- महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सीडीपीओ सावित्री देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित सेविकाओं को सीडीपीओ सावित्री देवी ने मातृत्व वंदना योजना के योग्य लाभुकों का नाम ऑनलाइन एंट्री करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर सीडीपीओ सावित्री देवी के अलावे महिला पर्यवेक्षिका चंदा रविदास,रूथ टुडू,सुमित्रा देवी, मारग्रेट कंचन, अंजली माल्वा के अलावे अन्य उपस्थित थीं।
![]()



