
अजीत नारायण प्रसाद की रिपोर्ट
गोमिया: साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, साड़म मड़ईटोला के प्रांगण में शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि की रात नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सूरज लाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह और पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रकाश लाल सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सूरज लाल सिंह ने कहा कि साड़म उनकी अपनी जन्मभूमि है। इस वर्ष दुर्गापूजा के दौरान समिति के संरक्षक एवं अभिभावक रहे पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधव लाल सिंह की कमी स्पष्ट रूप से महसूस हो रही है। उन्होंने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निर्णायक मंडली और उद्घोषकों की रही अहम भूमिका
नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक मंडली की भूमिका जयप्रकाश रविदास, राजकुमार प्रजापति और हीरालाल रवानी ने निभाई। वहीं, मंच संचालन एवं उद्घोषणा में अजीत नारायण प्रसाद, गुनगुन कुमारी और गौतम भंडारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया।
प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान साड़म पश्चिमी पंचायत के उपमुखिया पंकज जैन, पंचायत समिति सदस्य विष्णु लाल सिंह, समिति के सह संरक्षक अभिषेक लाल सिंह, अध्यक्ष सहदेव सिंह, सचिव अशोक कुमार राम, अंकेक्षण प्रभारी पवन सिंह, सलाहकार विजय प्रसाद और रोहित ठाकुर सहित समिति के कार्यकारिणी सदस्य, बाल मित्र तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
![]()




