
पुलिस संस्मरण दिवस पर लातेहार में वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
लातेहार। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस केंद्र में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर जिले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, सार्जेंट मेजर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी, जिला बल तथा आईआरबी-4 के पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग और समर्पण को नमन किया।
![]()




