साड़म बाजार में 3.99 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन
Gomiya news

साड़म बाजार में 3.99 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन
गोमिया संवाददाता। गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत क्षेत्र में श्री श्री दुर्गा मंदिर, साड़म बाजार से महेंद्र दुकान तक 3 लाख 99 हजार 500 रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। पंचायत की मुखिया शोभा देवी ने विधिवत उद्घाटन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुखिया शोभा देवी ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए वह हमेशा तत्पर हैं। पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेगा।

उन्होंने दुर्गा पूजा के अवसर पर पंचायतवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
कार्यक्रम में आचार्य नारायण पाठक, नीलाभ प्रसाद, निलेश प्रसाद, विनय कुमार प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, विक्रम प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, फूल कुमारी देवी, हेमंती देवी, संध्या देवी, सुनीता देवी, मोहन प्रसाद, राजेश पांडेय और अजीत नारायण प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।
![]()



