दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए संयुक्त ब्रीफिंग
Latehar News

दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था के लिए संयुक्त ब्रीफिंग
लातेहार संवाददाता। दुर्गा पूजा 2026 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को लातेहार स्थित CCR में पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें जिलेभर में पूजा के दौरान प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं जवानों को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ब्रीफिंग के दौरान पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही CCR के माध्यम से जिलेभर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन कराने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया गया।
प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं जवानों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहने को कहा।
![]()




