पाकुड़
Trending

Sahibganj News

बेखौफ चोरों ने उड़ाये 30-35 हजार के सामान, छह माह पहले भी हुई थी चोरी की कोशिश; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Views: 24
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

 

साहिबगंज:- जिरवाबाड़ी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित विद्युत विभाग के साहिबगंज अंचल कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार की रात अज्ञात चोर कार्यालय से पंखे, लोहे के सामान समेत अन्य विभागीय सामग्री बोरी में भरकर ले गये। चोरी गये सामान की कीमत करीब 30 से 35 हजार रुपये आंकी गई है। वारदात के बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आयी है, जिसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। थाना के इतने करीब चोरी की घटना से कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं।

Sahibganj News:थाने से महज 500 मीटर दूर बिजली कार्यालय में चोरी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध

सुबह खुला कार्यालय,अंदर बिखरा मिला सामान

मंगलवार की सुबह जब कार्यालय खोला गया, तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय कर्मियों में हड़कंप मच गया। कनीय अभियंता नील गगन ने दूरभाष पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कनीय अभियंता के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध कार्यालय से सामान निकालते नजर आ रहे हैं। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला भी तोड़ा, लेकिन दरवाजा नहीं खोल पाने के कारण वहां रखा सामान चोरी होने से बच गया।

लाल-काली शर्ट में दिखे दो संदिग्ध

थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। फुटेज में एक संदिग्ध लाल और दूसरा काले रंग की शर्ट पहने दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि संदिग्धों का संबंध कबाड़ कारोबार से हो सकता है। हालांकि, उनकी पहचान और घटना में संलिप्तता की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

पहले भी हो चुकी है चोरी की कोशिश

विद्युत विभाग के इसी अंचल कार्यालय में छह-सात माह पहले भी चोरी की कोशिश की गई थी। इसके बावजूद दोबारा हुई घटना ने कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी गये सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। अब देखना है कि थाना के इतने करीब हुई इस वारदात में पुलिस संदिग्धों तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

Loading

Sahibganj News:थाने से महज 500 मीटर दूर बिजली कार्यालय में चोरी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button