झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही नहीं चलेगी! बच्चों की हाजिरी से पोषण तक डीसी सख्त

Pakud News

Views: 39
0 0
Read Time:4 Minute, 33 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

पाकुड़।आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को लेकर जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। बच्चों की उपस्थिति, पोषण सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं की नियमित निगरानी पर जोर देते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभागार में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन से लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति तक की पड़ताल की गयी।

आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही नहीं चलेगी! बच्चों की हाजिरी से पोषण तक डीसी सख्त

बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक करने और बच्चों को नियमित रूप से केंद्र भेजने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और संचालित गतिविधियों की जांच करने को कहा गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निरीक्षण कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया गया, ताकि बच्चों को पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल का समुचित लाभ मिल सके।

पोषण से पेयजल तक, बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा

बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गयी। केंद्रों में रसोई, बिजली कनेक्शन, शौचालय निर्माण और पेयजल की उपलब्धता जैसे जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सितंबर माह के निरीक्षण प्रतिवेदन और आगामी निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए केंद्रों की व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों के साथ सह-स्थापित करने के लिए चल रहे सर्वेक्षण की प्रगति की भी जानकारी ली गयी। संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्यों को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

आपार-आभा आईडी और सेविका-सहायिका के रिक्त पदों की पड़ताल

बच्चों की पहचान और संबंधित सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आपार एवं आभा आईडी से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया की जानकारी ली गयी। प्रशासन ने विभागीय कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

गर्भवती व धात्री महिलाओं के आधार विवरण अपडेट कराने पर जोर

उपायुक्त ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के आधार कार्ड से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार आधार विवरण अपडेट कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को कहा। साथ ही समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की नियमित निगरानी, आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के सुधार और सभी विभागीय कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया।

Loading

आंगनबाड़ी केंद्रों में लापरवाही नहीं चलेगी! बच्चों की हाजिरी से पोषण तक डीसी सख्त

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button