अपराधक्राइमपाकुड़
Trending

Pakud News

Jharkhand News

Views: 49
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

पतना:-रांगा थाना क्षेत्र के पतना चौक स्थित सरकारी शराब दुकान के समीप गुरुवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. युवक बुधवार शाम से ही दुकान के पास पड़ा था. ग्रामीणों ने उसे नशे में समझकर नजरअंदाज कर दिया. सुबह उसकी मौत की जानकारी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी और पुलिस को सूचना दी गयी.

नशे में समझकर ग्रामीणों ने नहीं दिया ध्यान

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, युवक बुधवार शाम से ही शराब दुकान के समीप बेसुध अवस्था में पड़ा था. लोगों को लगा कि वह नशे में है, इसलिए किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया. गुरुवार सुबह जब वह उसी स्थान पर पड़ा मिला और कोई हलचल नहीं हुई, तो ग्रामीणों ने पास जाकर देखा. इसके बाद उसकी मौत की जानकारी हुई.

पतना चौक पर शराब दुकान के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की पहचान

सूचना मिलते ही एएसआई ग्रीजल सोरेन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया. मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी.

पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से संपर्क कर मृतक की पहचान कराने में जुटी है. वहीं, युवक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Loading

पतना चौक पर शराब दुकान के पास मिला युवक का शव, पहचान नहीं

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button