झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

लातेहार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

हत्या, लूट, POCSO सहित गंभीर मामलों की समीक्षा,तकनीकी सेवाओं में तेजी लाने पर जोर

Views: 12
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

लातेहार (संवाददाता):पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए।

लातेहार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

लंबित मामलों की समीक्षा
बैठक में पिछले माह घटित सभी प्रमुख अपराधों की गहन समीक्षा की गई। हत्या, लूट, बलात्कार, POCSO एवं यूडी (Unnatural Death) मामलों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गिरफ्तारी और जांच की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

लातेहार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

फरार अपराधियों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश
विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिछले एक वर्ष से फरार अपराधियों, दागी पंजी एवं गृहभेदन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान समकालीन अभियान के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई और और अधिक प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा
बैठक में पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने, eDAR एंट्री एवं मालखाना प्रभार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही CEIR पोर्टल के प्रभावी उपयोग और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

अधिकारियों की उपस्थिति
गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। सभी को अपने-अपने दायित्वों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए.

Loading

लातेहार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button