झारखंड समाचारपश्चिम बंगालपश्चिम बंगालपाकुड़
Trending

निसिंद्रा कटान पर सड़क डूबी, झारखंड-बंगाल संपर्क ठप

तेज धार में बह रहा पानी, 24 घंटे से एनएच-80 पर आवागमन बंद; 50 वर्षों से हाई लेवल पुल की मांग अधूरी

Views: 11
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

कोटालपोखर संवाददाता। फरक्का। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद झारखंड के बरहरवा से पश्चिम बंगाल के फरक्का जाने वाली एनएच-80 पर निसिंद्रा कटान के पास सड़क के ऊपर तेज धार में पानी बह रहा है। पानी का बहाव तेज होने के कारण पिछले करीब 24 घंटे से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप है। इससे झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच सीधा सड़क संपर्क बाधित हो गया है।

सड़क बंद होने का सीधा असर बरहरवा क्षेत्र के पत्थर कारोबार के साथ सब्जी, अनाज और अन्य जरूरी सामानों के आवागमन पर पड़ा है। झारखंड से बंगाल जाने वाले लोगों को तिलंडागा होकर करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

निसिंद्रा कटान पर सड़क डूबी, झारखंड-बंगाल संपर्क ठप

स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

निसिंद्रा के पास स्थित उच्च विद्यालय में आसपास के गांवों के बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। सड़क पर तेज पानी बहने के कारण विद्यार्थियों का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। कई बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले वर्ष भी स्कूल जाते समय एक छात्र पानी की तेज धार में बह गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया था। इसके बावजूद हर साल बारिश में यहां ऐसी स्थिति बनती है।

50 साल से पुल की मांग

स्थानीय लोगों के अनुसार निसिंद्रा के पास हाई लेवल पुल निर्माण की मांग करीब 50 वर्षों से की जा रही है। पुल नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में हर साल सड़क संपर्क बाधित होता है। लोगों का कहना है कि पुल निर्माण को लेकर लंबे समय से जमीन विवाद और राजनीतिक पेच के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका है।

ग्रामीणों ने कहा कि बारिश में हर साल रास्ता बंद होने की समस्या का स्थायी समाधान केवल हाई लेवल पुल के निर्माण से ही संभव है। लोगों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से वर्षों पुरानी मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button