झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पतना में पंकज मिश्रा ने सुनीं जनसमस्याएं, जर्जर सड़क व बिजली व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Views: 51
0 0
Read Time:4 Minute, 24 Second

पतना में पंकज मिश्रा ने सुनीं जनसमस्याएं, जर्जर सड़क व बिजली व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

कोटालपोखर/पतना:
झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा गुरुवार को पतना प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक कक्ष में आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से बातचीत कर कई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पहल की। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की।

जर्जर सड़क निर्माण का मामला उठा
बैठक में कार्यकर्ताओं ने पतना चौक से हिरणपुर तक मुख्य मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क एक-दो वर्षों में ही कई स्थानों पर खराब हो गई। इस पर पंकज मिश्रा ने संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारी से बात कर निर्माण कार्य की जांच कराने तथा गड़बड़ी मिलने पर संवेदक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बिजली व्यवस्था सुधारने का निर्देश
क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों एवं बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने शिकायत की। इस पर पंकज मिश्रा ने विद्युत विभाग के एसी राज कुमार से बात कर एक सप्ताह के भीतर जर्जर तारों को दुरुस्त करने और बिजली आपूर्ति सुधारने का निर्देश दिया।
साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की समस्या पर उन्होंने साहिबगंज उपायुक्त एवं सिविल सर्जन से बात कर समाधान की दिशा में त्वरित पहल करने को कहा।

धरना-प्रदर्शन को लेकर रणनीति, 10 हजार जुटान का दावा
बैठक में आगामी 7 सितंबर को एमएमडीआर एक्ट के विरोध में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि पतना प्रखंड की 13 पंचायतों से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण इसमें शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पंकज मिश्रा ने कहा कि एमएमडीआर एक्ट में संशोधन से झारखंड के अधिकारों एवं खनिज संसाधनों से मिलने वाले राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए झामुमो इसका पुरजोर विरोध करेगा।

एसआईआर व संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा
बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।

मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सह जिलाध्यक्ष संजय गोस्वामी, जिला सचिव सुरेश टुडू, जिप सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष महेश साहा, मोहम्मद शहबाज, उप प्रमुख जितेंद्र यादव, अख्तर आलम, रहमान अंसारी, राजेश यादव, इस्लाम शेख, भरत चंद्रवंशी, वसीम अकरम, दिनेश कर्मकार, फिरोज अंसारी, शमशेर मोमिन, संदीप भगत, समीर दास, राजेश मंडल एवं नजरुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

पतना में पंकज मिश्रा ने सुनीं जनसमस्याएं, जर्जर सड़क व बिजली व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button