झारखंड समाचारपाकुड़
Trending

राजमहल में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी महिला ने लाखों के जेवरात उड़ाए, पाउडर छिड़कने का आरोप

Views: 43
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

कोटालपोखर/राजमहल:

राजमहल के नीलकोठी स्थित वार्ड नंबर-2 में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी एक अज्ञात महिला द्वारा लाखों रुपये के सोने के जेवरात और कांसे के बर्तन चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, आरोप है कि संदिग्ध महिला ने पास के एक अन्य परिवार को भी निशाना बनाते हुए वहां से सोने की बाली और चांदी की पायल लेकर फरार हो गई।

राजमहल में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी महिला ने लाखों के जेवरात उड़ाए, पाउडर छिड़कने का आरोप

पाउडरनुमा पदार्थ छिड़कने का आरोप
घटना के संबंध में पीड़ित मुकेश कुमार घोष के परिवार के लोगों ने बताया कि गुरुवार दोपहर एक अज्ञात महिला पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने का झांसा देकर उनके घर पहुंची। बातचीत के दौरान महिला ने बर्तन बदलने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान आरोप है कि उसने अपने पास रखे किसी पाउडरनुमा पदार्थ को घर की महिलाओं पर छिड़क दिया, जिससे एक महिला अर्धचेतन अवस्था में हो गई। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपित महिला ने घर में रखे करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और कांसे के बर्तन चोरी कर लिए और फरार हो गई।

दूसरे परिवार को भी बनाया निशाना
बताया गया कि उक्त संदिग्ध महिला ने पास के एक अन्य परिवार को भी अपना शिकार बनाया, जहां से वह सोने की कान की बाली और चांदी की पायल लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसन अंसारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध महिला या व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Loading

राजमहल में बर्तन बदलने के बहाने घर में घुसी महिला ने लाखों के जेवरात उड़ाए, पाउडर छिड़कने का आरोप

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button