क्रिकेट/स्पोर्ट्स

खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के विकास को लेकर उपायुक्त से मिले राष्ट्रीय खिलाड़ी व SAI कोच अविनाश मेहता

Views: 10
1 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों के विकास को लेकर उपायुक्त से मिले राष्ट्रीय खिलाड़ी व SAI कोच अविनाश मेहता

मेदिनीनगर/पलामू:- पलामू जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान और खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर आज राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के आधिकारिक कोच सेन्साई अविनाश मेहता ने माननीय उपायुक्त  से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान जिले में खेल के क्षेत्र में मौजूद विभिन्न समस्याओं, खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था, खेल मैदानों की स्थिति तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकर्षित कराया गया। सेन्साई अविनाश मेहता ने कहा कि पलामू में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित प्रशिक्षण, संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।

उन्होंने जिला स्तर पर खेल गतिविधियों को और मजबूत करने तथा खिलाड़ियों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की दिशा में आवश्यक पहल किए जाने की बात रखी। इस दौरान उम्मीद जताई गई कि उपायुक्त की ओर से खिलाड़ियों और खेल के विकास को लेकर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

यह पहल पलामू के खिलाड़ियों के लिए नई संभावनाओं का मार्ग खोल सकती है। खेल सुविधाओं में सुधार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से जिले के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

खेल बढ़ेगा—खिलाड़ी बढ़ेंगे—पलामू आगे बढ़ेगा।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button