घाघरा
Trending

घाघरा के दो विद्यालयों में रक्षाबंधन पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

gumla news

Views: 29
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

घाघरा के दो विद्यालयों में रक्षाबंधन पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्टिंग : प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)। घाघरा प्रखंड के दो विद्यालयों में गुरुवार को रक्षाबंधन के अवसर पर राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चिल्ड्रेन एकेडमी, रनहे स्कूल में छात्रों के बीच राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, मांटेसरी पैराडाइज एकेडमी, घाघरा में भी राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व के महत्व की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को अपनी बहनों एवं महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने का संकल्प दिलाया गया।

घाघरा के दो विद्यालयों में रक्षाबंधन पर राखी और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति लगाव बढ़ता है। साथ ही भाई-बहन के प्रेम, आपसी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button