चुड़ी मजा न देगी , कंगन मजा न देगा … गीत की प्रस्तुति पर थिरकी बारीडीह की महिलाएं
बारीडीह महिला समिति के सावन महोत्सव में गीत-संगीत और नृत्य की धूम, महिलाओं ने जमकर किया आनंद।

जमशेदपुर : न्यू बारीडीह पार्क महिला समिति की ओर से शनिवार को साकची स्थित एक होटल में सावन महोत्सव आयोजित की गई।
इस आयोजन में सभी महिलाएं हरियाली की प्रतीक हरे रंग के परिधान में सज धज कर आयीं थी। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाएं उल्लास, उमंग और सौहार्द का भरपूर आनंद उठायीं । सबों ने खूब मस्ती की। चुड़ी मजा न देगी , कंगन मजा न देगा ..गीत की प्रस्तुति पर सबों के पांव थिरकें। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रंगारंग कार्यक्रम के साथ समाजहित में महिलाओं की भूमिका विषयक परिचर्चा आयोजित की गई। सबों ने इस बात पर जोर दिया कि परिवार की खुशहाली और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से परिवार के साथ-साथ समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
सावन महोत्सव के दौरान पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का सुंदर संगम देखने को मिला। गीत-संगीत और नृत्य के बाद सभी महिलाओं के लिए स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई। पूरे आयोजन में आपसी स्नेह, सौहार्द और उत्साह का संगम दिखा।

कार्यक्रम की संचालिका वीणा तिवारी के साथ मंजू, विभा , अमृता, पूनम, प्रभा, कल्पना, सरोज, रीना, अनामिका, राधा, रंजू, स्मिता, प्रतिमा, अनु समेत करीब 50 महिलाएं भाग ली।
![]()




