झारखंड समाचारपलामू
Trending

रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग की खास तैयारी, वाटरप्रूफ लिफाफों की सुविधा

डाक विभाग की खास तैयारी

Views: 20
0 0
Read Time:2 Minute, 48 Second

रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग की खास तैयारी, वाटरप्रूफ लिफाफों की सुविधा

कोटालपोखर/बरहड़वा: रक्षाबंधन के मौके पर दूर-दराज रह रहे भाइयों तक राखी सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष इंतजाम किए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए डाकघरों में 10 रुपये कीमत वाले वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे राखी के भीगने या खराब होने की चिंता नहीं रहेगी।

बरहड़वा उप डाकघर में अगस्त की शुरुआत से अब तक 200 से अधिक राखियों की बुकिंग हो चुकी है। नगर के वार्ड चार स्थित इस डाकघर के पोस्टमास्टर सिमोन हांसदा ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर राखियों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है और प्रतिदिन लोग अपनी राखी भेजने के लिए पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान सामान्य लिफाफों के भीगने से राखी खराब होने की आशंका बनी रहती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे की सुविधा शुरू की है, जिसमें राखी को सुरक्षित रखकर देश के किसी भी हिस्से में भेजा जा सकता है।

पोस्टमास्टर के अनुसार सावन माह शुरू होते ही इन विशेष लिफाफों की मांग बढ़ जाती है और इस बार भी लोगों में इसका अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 10 रुपये में यह लिफाफा खरीदकर राखी भेज सकता है।

डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे रक्षाबंधन से चार-पांच दिन पहले ही राखी की बुकिंग करा लें, ताकि वह समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

ग्राहकों को पसंद आ रही सुविधा

सोमवार को राखी बुक कराने पहुंचे कमलाकांत कुशवाहा ने बताया कि पहले बारिश में राखी भेजते समय उसके खराब होने की चिंता रहती थी, लेकिन अब वाटरप्रूफ लिफाफे की सुविधा से यह समस्या दूर हो गई है। उन्होंने इसे डाक विभाग की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि कम कीमत में सुरक्षित सेवा मिलने से दूर रह रहे भाई-बहनों के बीच रक्षाबंधन का त्योहार और भी खास बन जाएगा।

Loading

रक्षाबंधन पर राखी भेजने के लिए डाक विभाग की खास तैयारी, वाटरप्रूफ लिफाफों की सुविधा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button