ब्रेकिंग न्यूज़गढ़वा

बरडीहा में खाद की कालाबाजारी का खुलासा:बीडीओ की छापेमारी में फर्जीवाड़ा उजागर,डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Views: 55
0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

बरडीहा: बरडीहा प्रखंड के कोल्हुवा स्थित ‘रूपरानी खाद बीज भंडार’ में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रवीण कुमार सिंह ने औचक छापेमारी कर खाद की कालाबाजारी और फर्जीवाड़े का बड़ा मामला उजागर किया। जांच के दौरान दुकान में व्यापक अनियमितताएं और सरकारी नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिले। मामले की विस्तृत रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को भेजी जा रही है।

बरडीहा में खाद की कालाबाजारी का खुलासा:बीडीओ की छापेमारी में फर्जीवाड़ा उजागर,डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

निरीक्षण में पाया गया कि दुकान संचालक अशरफी प्रजापति किसानों को निर्धारित सरकारी दर ₹267 प्रति बोरी के बजाय ₹400 से ₹450 प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच रहा था। पूछताछ में दुकानदार ने अधिक कीमत वसूलने की बात स्वीकार करते हुए इसे परिवहन एवं अन्य खर्चों का हवाला देकर उचित ठहराने की कोशिश की।

जांच के दौरान स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कई किसानों के नाम पर चार-चार बोरी खाद की बिक्री दर्ज थी। मौके पर मौजूद किसान बबलू यादव ने बताया कि उन्होंने केवल 20 किलो खाद खरीदी थी, लेकिन उनके नाम पर चार बोरी की फर्जी एंट्री कर शेष खाद की कालाबाजारी कर दी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की मौजूदगी में बबलू यादव को निर्धारित सरकारी दर ₹267 प्रति बोरी पर यूरिया उपलब्ध कराया। किसान ने इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया।

बरडीहा में खाद की कालाबाजारी का खुलासा:बीडीओ की छापेमारी में फर्जीवाड़ा उजागर,डीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि किसानों के अधिकारों का हनन करने और सरकारी नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी मुनाफाखोर को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में सामने आई अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की विस्तृत रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी जा रही है, ताकि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button