ब्रेकिंग न्यूज़पाकुड़

जमीन विवाद में फर्जीवाड़ा,मांझी प्रगणक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Views: 39
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

कोटालपोखर/बरहेट:
बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत छुछी गांव के मांझी प्रगणक जोसेफ सोरेन को जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई सीओ के आवेदन के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, पेटखासा गांव निवासी भीम मुर्मू ने जमीन विवाद को लेकर अंचल अधिकारी (सीओ) को आवेदन दिया था। अपने आवेदन में भीम मुर्मू ने बताया कि जमाबंदी नंबर 28 में दर्ज खेत को लेकर उसका अपने विरोधी के साथ विवाद चल रहा है। उसने दावा किया कि वह इस जमीन का वास्तविक रैयत है और पिछले तीन पीढ़ियों से उस पर खेती करता आ रहा है।

आरोप है कि मांझी प्रगणक जोसेफ सोरेन ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सीएनटी-एसपीटी एक्ट का भय दिखाते हुए भीम मुर्मू के विरोधी के पक्ष में फैसला सुना दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ द्वारा राजस्व कर्मियों से जांच कराई गई। जांच में यह बात सामने आई कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से भीम मुर्मू को उक्त जमीन से बेदखल किया गया और अनुचित निर्णय दिया गया।

इसके बाद सीओ के आवेदन पर बरहेट थाना में कांड संख्या 88/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जोसेफ सोरेन को गिरफ्तार कर साहिबगंज कारा भेज दिया।

पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button