घाघरा:3साल की बच्ची से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार 5


घाघरा।* घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 18 वर्षीय युवक सुनील लोहरा ने 3 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न करीब 4 बजे आरोपी बच्ची के घर पहुंचा था। परिजनों को संदेह होने पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले को गांव स्तर पर सुलझाने और धन के लेन-देन की बात भी सामने आई थी। लेकिन थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।
रविवार को पुलिस ने आरोपी सुनील लोहरा को हिरासत में ले लिया। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने POCSO एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
घाघरा पुलिस ने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
![]()




