झारखंड समाचारझारखंडलातेहार

महुआडांड़ थाना की एरिया डोमिनेशन कार्रवाई, ग्रामीणों को किया जागरूक

Views: 42
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

लातेहार: 10 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार महुआडांड़ थाना पुलिस द्वारा जामडीह, भूगलूडीह, टुकुड़ीह एवं डुमरडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही लोगों को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, दहेज प्रथा एवं बाल विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया गया।

साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर चलाया जनजागरूकता अभियान

महुआडांड़ थाना की एरिया डोमिनेशन कार्रवाई, ग्रामीणों को किया जागरूक

पुलिस द्वारा डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी भी ग्रामीणों के साथ साझा की गई, ताकि आपात स्थिति में लोग तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए इससे दूर रहने की अपील की गई।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, मंईया सम्मान योजना एवं अबुआ आवास योजना की जानकारी भी दी गई, ताकि पात्र लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

पुलिस की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और इसे क्षेत्र में सुरक्षा एवं जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button