आईईएल थाना प्रभारी ने नुक्कड़ नाटक से दी नशा मुक्ति की सीख: “नशा उतरने पर पछताते, जर-जोरू-जमीन सब लूट जाते”


गोमिया। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मण्डल ने बुधवार को थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत Moon Light Chowk, आईईएल पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से सतर्क किया गया।
नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने दिखाया कि नशे की लत कैसे परिवार बर्बाद कर देती है। संदेश साफ था – “नशा उतरने पर पछताते, जर-जोरू-जमीन सब लूट जाते”। नाटक में दिखाया गया कि नशे की वजह से व्यक्ति न सिर्फ अपना स्वास्थ्य गंवाता है, बल्कि घर-बार, परिवार और जमीन-जायदाद भी खो बैठता है।

थाना प्रभारी श्यामल मण्डल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के लिए घातक है। युवा वर्ग नशे की चपेट में सबसे ज्यादा आ रहा है। उन्होंने अपील की कि नशे से दूर रहें और किसी को नशा करते देखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, दुकानदार और युवा मौजूद रहे। पुलिस ने लोगों को नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया। थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी चलाए जाएंगे ताकि आईईएल क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।
![]()




