ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचार
तेनुघाट उपकारा में 21 जून को जेल अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर, बंदियों को कराया जाएगा योग


तेनुघाट — तेनुघाट स्थित उपकारा में रविवार 21 जून को जेल अदालत सह कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एक विशेष बेंच का गठन किया गया है, जिसमें व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिग्विजय नाथ शुक्ला एवं अधिवक्ता नीरज कुमार मौजूद रहेंगे।
अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में पहल करना है।
उन्होंने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बंदियों को योगाभ्यास भी कराया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
![]()




