पाकुड़झारखंड समाचार

सीटू का देशव्यापी प्रदर्शन,बेदखली के खिलाफ जोरदार विरोध

Views: 49
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second
सीटू का देशव्यापी प्रदर्शन,बेदखली के खिलाफ जोरदार विरोध

कोटालपोखर संवाददाता।

सोमवार को भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन के तहत साहेबगंज जिले में भी विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला महासचिव सारीफुल इस्लाम ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों में बिना पुनर्वास के चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान अमानवीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन कॉर्पोरेट हितों को प्राथमिकता देते हुए गरीबों की झुग्गियों और छोटे दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर रहा है, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि बिना किसी मुआवजे और वैकल्पिक व्यवस्था के की जा रही यह कार्रवाई गंभीर मानवीय संकट पैदा कर रही है और इसे तत्काल रोका जाना चाहिए।

प्रमुख मांगें:

  • क्रूर बेदखली पर तत्काल रोक
  • प्रभावित लोगों को उचित पुनर्वास और मुआवजा
  • दर्ज किए गए झूठे मुकदमों की वापसी
  • दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई

कार्यक्रम में बिहार हॉकर्स एसोसिएशन, एमजीआर वर्कर्स यूनियन, साहेबगंज जिला बीड़ी श्रमिक यूनियन, झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन और आशा वर्कर्स यूनियन के कई प्रतिनिधि व सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान राजकुमार सिंहा, अब्दुल रौफ, मानिक शेख, शशिलाल मुर्मू, शैलेन्द्र हंसदा, रोहित मिंज, महीदास टुडू, मो. सलीम, अकबर अली, बसंती सहा, सबिता घोष, आसमा खातून, फिरदोसी बीबी, आशीष रंजन, पंकज सहा, रिजु साह, रिंकु साहा, रिंपा देवी, जोशना बीबी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button