स्थानीय समाचार

गोमिया में सकल समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

Views: 78
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second
गोमिया में सकल समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

गोमिया: स्थानीय सकल हिंदू समाज के बैनर तले रविवार को गोमिया क्षेत्र के स्वांग कोठीटांड स्थित रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक अरुण कुमार, राष्ट्रीय सेविका समिति धनबाद विभाग की कार्यवाह अनुराधा कुमारी तथा गायत्री परिवार के उप समन्वयक सुरेश प्रसाद शामिल हुए।

मुख्य वक्ता अरुण कुमार ने हिंदू समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर एकजुट होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा, संस्कारों के संवर्धन और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने की अपील की।

गोमिया में सकल समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

सम्मेलन में गोमिया एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया, जिससे पूरा मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।

इस अवसर पर विहिप के मंत्री राजेश दुबे, शिशु ठाकुर, महेश स्वर्णकार, दीपक उपाध्याय, शंकर वर्मा, अरविंद साहू सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा ने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता ही राष्ट्र निर्माण और धर्म रक्षा का आधार है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी समाज को जागरूक किया।

कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, विकास शर्मा, विद्युत विश्वास, लालचंद महतो, प्रदीप वर्मा, आशुतोष सिंह, विजय बर्णवाल, चतुर्भुज कुमार, प्रकाश ठाकुर, रौशन वर्मा, शिवेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, रंजीत अग्रवाल, दामोदर सोनी, मनोज मोदी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button