स्थानीय समाचार

Gumla News:बनियाडीह पुल के पास सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Views: 69
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second
Gumla News:बनियाडीह पुल के पास सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

रिपोर्ट:प्रेम कुमार साहू

गुमला/घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तिलसीरी अंबाटोली निवासी विद्यानंद उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं बद्री करम टोली निवासी राजीव उरांव की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, दोनों युवक घाघरा के करमडीपा में अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बताया गया कि वे अपने गांव लौटने के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे, तभी बनियाडीह पुल के पास असंतुलित होकर गिर पड़े, जिससे यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Loading

Gumla News:बनियाडीह पुल के पास सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button