स्थानीय समाचार

पलामू में सड़क हादसा: दो अंचल अधिकारी समेत तीन घायल, हालत स्थिर

Views: 50
0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second

पलामू:- पलामू जिले में सड़क दुर्घटना में दो अंचल अधिकारी सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पिपरा के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार अपने चालक रविंद्र कुमार के साथ डाल्टनगंज में आयोजित एक बैठक में शामिल होने जा रहे थे।

इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी गांव के पास उनकी वाहन की एक ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button